नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि मध्यम वर्ग को आयकर में दी गई छूट सहित अंतरिम बजट में किये गए विभिन्न प्रावधानों से यात्रा और पर्यटन उद्योग को फायदा होगा। एफसीएम ट्रेवल सॉल्यूशन्स के प्रबंध निदेशक रक्षित देसाई ने कहा, “कुल-मिलाकर मध्यम आय वर्ग का कर में दी गई छूट से पर्यटन उद्योग को फायदा होगा क्योंकि अधिक बचत, अधिक यात्रा।” इजमाई ट्रिप के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भी कुछ इसी प्रकार की राय देते हुए कहा कि बजट में भारतीय पर्यटन और यात्रा उद्योग के लिए
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HOvIPS