इंदौर, चार फरवरी (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना-चांदी में ग्राहकी कमजोर रही जिससे सोना शनिवार की तुलना में 10 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट लिए रही। कामकाज में सोना ऊंचे में 34500 और नीचे में 34250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी ऊंचे में 41025 व नीचे में 40775 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सोना 34290 रुपये प्रति 10 ग्राम।चांदी 40825 रुपये प्रति किलोग्राम।चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UyVrNU