मुंबई, चार फरवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक से पहले सोमवार को स्थानीय अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 71.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट आई है। दो कारोबारी सत्रों में रुपया 72 पैसे टूटा है। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी निधियों की पूंजी निकासी तथा अमेरिकी रोजगार तथा फैक्टरी के बेहतर आंकड़ों के आने के बाद डॉलर मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा पांच से सात फरवरी के दौरान रिजर्व बैंक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Saxfo6