नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) बीते सप्ताह दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में कारोबार कमजोर रहा। बाजार में आम बजट में खाद्य तेल कारोबार को लेकर किसी घोषणा की प्रतीक्षा में गतिविधियां सीमित रहीं। सप्ताह के दौरान अधिकांश खाद्य एवं अखाद्य तेलों के भाव में मामूली घट बढ़ देखी गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि पाम तेल की आवक बढ़ने के दबाव में सरसों बीज और मूंगफली दाना के भाव क्रमश: 4,100-4,140 रुपये और 4,450 - 4,650 के पूर्व सप्ताहांत के स्तर पर बने रहे। जबकि वनस्पति घी के भाव इस दौरान 10 रुपये बढ़कर 1,135-1,335 रुपये प्रति (15 लीटर का) टिन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WzYkjr