नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में घरेलू पूंजी बाजार से 5,300 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। यह आम चुनाव से पहले उनके ‘इंतजार करो और देखो’ की अवधारणा को दिखाता है। इससे पहले नवंबर और दिसंबर 2018 में उन्होंने शेयर एवं ऋण बाजार में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था। हालांकि अक्टूबर 2018 में उन्होंने 38,900 करोड़ रुपये की निकासी की थी। डिपॉजिटरीज के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने जनवरी में शेयर बाजारों से 5,264 करोड़ रुपये और ऋण बाजार से 97 करोड़ रुपये की निकासी की।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RCg4GW