चालू वित्त वर्ष में हासिल हो सकता है 3.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का लक्ष्य: व्यय सचिव

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शनिवार को विश्वास व्यक्त किया कि 2018- 19 की समाप्ति 3.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के साथ हो सकती है। यह आंकड़ा बजट में राजकोषीय घाटा 3.4 प्रतिशत रहने के संशोधित अनुमान से कम है। इससे पहले बजट अनुमान में इसके 3.3 प्रतिशत ही रहने का अनुमान रखा गया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2020- 21 तक राजकोषीय घाटे को तीन प्रतिशत और प्राथमिक घाटे को पूरी तरह समापत करने के तय लक्ष्य को बरकरार रखा है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Rz6DIk
Previous Post
Next Post
Related Posts