नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली एनबीसीसी गोवा में 267.81 करोड़ रुपये की लागत से एक आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल का निर्माण करेगी। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने इस संबंध में आयुष मंत्रालय के साथ एक करार किया है। एनबीसीसी ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी अगले 24 महीनों में 50 एकड़ में फैली यह परियोजना पूरी करेगी। अखिल भारतीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान हर साल 500 से अधिक छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्री भी देगा। अस्पताल में आयुर्वेद के लिए 100 बेड की सुविधा और प्राकृतिक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UuOE7U