नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सरकार 3,500 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य से 14 फरवरी को भारत-22 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की यूनिटों की एक और बिक्री पेशकश करेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस साझा कोष का पैसा चुनिंदा सरकारी उपक्रमों में लगाया जाता है और इसकी यूनिटें शेयर बाजार में खरीदी बेची जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह बिक्री पेशकश मात्र एक दिन के लिए खुलेगी। उसी दिन संस्थागत और खुदरा निवेशक इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ भारत-22 ईटीएफ की अतिरिक्त बिक्री पेशकश 14 फरवरी को की जाएगी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GEklYw