: अदिति खन्ना : लंदन, चार दिसंबर (भाषा) ब्रिटेन के अग्रणी संगीत वाद्ययंत्र निर्माताओं में से एक ब्रिटिश बैंड इंस्ट्रूमेट कंपनी (बीबीआईसीओ) को भारतीय सेना से सैन्य बैंड साजो-सामान की आपूर्ति का करीब 34 लाख पाउंड का ठेका मिला था और उसने इनकी आपूर्ति कर दी है। कंपनी ने घोषणा की कि भारतीय सेना के रेजिमेंटल केंद्रों पर नए बैंड, बैगपाइप बैंड और अन्य उपकरणों की आपूर्ति से संबंधित निर्यात अनुबंध को उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय सैन्य बलों की 47 रेजीमेंट को लगभग 15,000 उपकरणों की आपूर्ति का समझौता करीब 34 लाख पाउंड में होने का अनुमान है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PkBlDU