वैश्विक पूंजी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा : सेबी

कोलकाता, 21 दिसंबर (भाषा) बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वर्ष में वैश्विक पूंजी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान-कोलकाता द्वारा आयोजित आठवें भारतीय वित्त सम्मेलन में त्यागी ने यहां कहा, ‘‘ वैश्विक स्तर पर पूंजी बाजार इस साल और आने वाले समय में भी उतार-चढ़ाव भरा बना रहेगा। इसकी अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता, प्रतिबंधों और व्यापार तनाव का बढ़ना और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाना है, और इससे भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रहेगा।’’ त्यागी ने कहा कि चालू वित्त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SdW2Ul
Previous Post
Next Post
Related Posts