वाशिंगटन, 14 दिसंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिये केंद्रीय बैंक की परिचालन में आजादी काफी महत्वपूर्ण है। उर्जित पटेल के भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद देश में केंद्रीय बैंक की स्वायत्ता को लेकर बहस तेज होने के बीच आईएमएफ अधिकारी का यह बयान आया है। उल्लेखनीय है कि पटेल ने इसी सप्ताह सोमवार को ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पटेल और सरकार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद काफी बढ़ गया था। उर्जित पटेल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EmQZNv