इंदौर में ग्राहकी से सोना महंगा, चांदी के भाव में कमी

इंदौर, 20 दिसंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को ग्राहकी से सोना बुधवार की तुलना में 30 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिका। मांग कमी से चांदी के भाव 25 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुए।कामकाज में सोना ऊंचे में 32025 और नीचे में 31825 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी ऊंचे में 37700 व नीचे में 37325 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सोना 32000 रुपये प्रति 10 ग्राम।चांदी 37650 रुपये प्रति किलोग्राम।चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V0nHd5
Previous Post
Next Post
Related Posts