इंदौर, एक दिसंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को ग्राहकी कमजोर होने से सोने के भाव शुक्रवार की तुलना में 35 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 25 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी लिए रहे। कामकाज में सोना ऊंचे में 31225 और नीचे में 31170 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी ऊंचे में 36425 व नीचे में 36325 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सोना 31190 रुपये प्रति 10 ग्राम।चांदी 36400 रुपये प्रति किलोग्राम।चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zzdviV