हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर में मामूली वृद्धि के साथ 6,10,252 दोपहिया बेचे

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर में मामूली वृद्धि के साथ 6,10,252 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल की इसी अवधि में उसने 6,05,270 मोटरसाइकिलें बेचे थे। हीरो मोटोकॉर्प ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, “त्योहारी मौसम में बीमा प्रीमियम में बढ़ोत्तरी और बाजार में कमजोर रूझान जैसे मुद्दों के कारण पिछले कुछ महीनों में बिक्री बहुत अच्छी नहीं रही है। हालांकि त्योहारी मौसम के अंतिम कुछ दिनों में बिक्री ने तेजी पकड़ी।” इस महीने कंपनी ने अपने 125 सीसी के स्कूटर डेस्टिनी 125 की देशभर में खुदरा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Pa7L3T
Previous Post
Next Post
Related Posts