सुजलॉन को तमिलनाडु में मिला 50.4 मेगावाट परियोजना का ठेका

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) पवन ऊर्जा टरबाइन बनाने वाले सुजलॉन समूह को तमिलनाडु में 50.4 मेगवाट की परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका बेंगलुरू की एट्रिया पावर ने दिया है। यह परियोजना तमिलनाडु के तूतीकोरन में दो चरणों में स्थापित की जा रही है। इसे वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में चालू कर लिया जाएगा। शेयर बाजार को दी जानकारी में सुजलॉन ने बताया कि इसके तहत वह 24 पवन ऊर्जा टरबाइन की स्थापना करेगी। प्रत्येक टरबाइन की क्षमता 2.1 मेगावाट है। एट्रिया पावर पनबिजली, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और हाइब्रिड ऊर्जा के क्षेत्र में काम

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CaP8tH
Previous Post
Next Post
Related Posts