मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 70.07 पर चल रहा है। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपया कमजोर पड़ा है। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी का असर भी रुपया पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69 पैसे सुधरकर 69.70 पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार से 386.44 करोड़ रुपये की निकासी की।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Cs3G8c