नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने पिछले महीने चक्रवात गज से हुए नुकसान से निबटने के लिए तमिलनाडु को 353.70 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) में साल 2018-19 के लिए 353.70 करोड़ रुपये की राशि की केंद्र के हिस्से की दूसरी किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी गई। प्रभावित लोगों के लिए राहत कदम उठाने के वास्ते तमिलनाडु की मदद के लिए यह अंतरिम राहत राशि
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AEme2U