नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (आरबीआई) ने 2,110.71 करोड़ रुपये की वसूली के लिये तीन गैर निष्पादित परिसपत्तियों (एनपीए) वाले खातों को बिक्री के लिये रखा है। इन फंसे कर्ज वाले खातों की ई-नीलामी 13 दिसंबर होगी। इन खातों में सोना अलॉय प्राइवेट लिमिटेड, एमसीएल ग्लोबल स्टील प्राइवेट लिमिटेड और जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज शामिल है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर डाले नीलामी नोटिस में कहा, "नियामकीय दिशानिर्देश के अनुरूप वित्तीय संपत्ति की बिक्री को लेकर बैंक की नीति के तहत हम इन खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी)/ बैंक/ एनबीएफसी/ वित्तीय संस्थानों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G5Z3ET