एनबीसीसी को दिल्ली में 172 करोड़ रुपये लागत से कार्यालयी इमारत बनाने का ठेका

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से दिल्ली में कार्यालय की इमारत बनाने का ठेका मिला है। इसकी अनुमानित लागत 172 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे भारत सरकार की ओर से दिल्ली में ‘कौशल भवन’ बनाने का ठेका मिला है। इसकी अनुमानित लागत 172 करोड़ रुपये है। एनबीसीसी, शहरी विकास मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक नवरत्न कंपनी है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QKQ7Zw
Previous Post
Next Post
Related Posts