भारत शामिल होगा चीन की पहली अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी में

(के. जे. एम. वर्मा) बीजिंग, चार नवंबर (भाषा) भारत, चीन की पहली अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगा। यह प्रदर्शनी शंघाई में सोमवार से शुरू होकर छह दिन तक चलेगी। भारतीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। द्विपक्षीय वार्षिक व्यापार में चीन के साथ भारत 51 अरब डॉलर के व्यापार घाटे का सामना कर रहा है और इसे कम करने का प्रयास कर रहा है। सोमवार को राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसका उद्घाटन करेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत 18 देशों के नेता इस समारोह में शामिल होंगे। भारतीय दल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान करेंगे। भारतीय निर्यातकों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PzqUkj
Previous Post
Next Post
Related Posts