चीन की कंपनी करेगी 250 करोड़ रुपये का निवेश, भारत को बनायेगी आपूर्ति केंद्र

कोलकाता, चार नवंबर (भाषा) चीन की एक कंपनी लियूगोंग इंडिया देश में अपने परिचालन को मजबूत करने और भारत को वैश्विक आपूर्ति केंद्र बनाने के लिये 250 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। लियूगोंग, बुनियादी क्षेत्र के लिये भारी उपकरण निर्माता चीनी कंपनी ग्वांसी लियूगोंग की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। लियूगोंग इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) निश्चल मेहरोत्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम मेक इन इंडिया को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारी योजना चीन के बाद भारत को दूसरा वैश्विक आपूर्ति केंद्र बनाने की है, जहां से कुछ उत्पादों को अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PbWwgr
Previous Post
Next Post
Related Posts