नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय दूरसंचार इंजीनियरिंग एवं परामर्श कंपनी टेलीकम्युनिकेशंस कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) में 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर विचार कर रहा है। इसे चालू वित्त वर्ष के जनवरी-मार्च तिमाही में लाया जायेगा। एक अधिकारी ने यह बात कही। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय की चार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) को सूचीबद्ध करने की योजना है। इसके अलावा उसने टीसीआईएल का आईपीओ पेश करने पर काम शुरू कर दिया है। उसने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम चालू वित्त वर्ष में टीसीआईएल का आईपीओ लाने पर विचार कर रहे हैं। हम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SOOOae