नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक ई-वाणिज्य कंपनी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके मंच पर बिकने के लिये रखा गया सामान असली हो। अदालत ने ई-वाणिज्य कंपनियों की वेबसाइट पर लोकप्रिय ब्रांड के नकली सामानों की बिक्री पर अंकुश लगाने के इरादे से यह कदम उठाया है। न्यायाधीश प्रतिभा एम सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ई-कामर्स की दुनिया में ट्रेडमार्क मालिकों के समक्ष चुनौतियां हैं क्योंकि नियमों का उल्लंघन कर उत्पाद बेचने वाले बिक्रेता ई-वाणिज्य मंच की वैधता की आड़ में काम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qtpbia