नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) बिजली कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन ने केईसी इंटरनेशनल की राजस्थान स्थित बिजली पारेषण इकाई में पूरी हिस्सेदारी 227.5 करोड़ रुपये में खरीदने को लेकर एक समझौता किया है। अडाणी ट्रांसमिशन ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी ने तीन नवंबर 2018 को केईसी इंटरनेशनल के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। यह समझौता केईसी बीकानेर सीकर ट्रांसमिशन प्राइवेट लि. में पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये है।’’ केईसी बीकानेर सीकर ट्रांसमिशन प्राइवेट लि. (केबीएसटीपीएल) परियोजना 400 केवी डी/सी बीकानेर सीकर लाइन 344 सर्किट किलोमीटर है। कंपनी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SIQrpK