फोटोकॉपी वाले कागज पर डंपिंगरोधी शुल्क लगा सकता है भारत

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) इंडोनेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर से आयात होने परत रहित कागजों (अनकोटेड पेपर) की कुछ चुनिंदा किस्मों (फोटोकॉपी वाले कागज) पर भारत तीन साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगा सकता है। सस्ते आयात से घरेलू कंपनियों की रक्षा करने के लिये यह कदम उठाया जा सकता है। वाणिज्यिक मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने जांच में पाया कि इन देशों से परत रहित कागज की डंपिंग से घरेलू कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद उसने इन पर शुल्क लगाने की सिफारिश की है। वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स, तमिलनाडु न्यूजप्रिंट लिमिटेड,

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zq2fVc
Previous Post
Next Post
Related Posts