तालीन/मुंबई, चार नवंबर (भाषा) उद्योगपति मुकेश अंबानी ने उत्तर-पश्चिमी यूरोपीय देश एस्तोनिया में एक संयुक्त कंपनी बनायी है जो इंटरनेट के जरिए लोगों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने के समाधान निकालने पर काम करेगी। अंबानी ने की इस पहले में एस्तोनिया सरकार के पूर्व मुख्य सूचना अधिकारी तावी कोटका को साथ लिया है। एस्तोनिया के आर्थिक मामलों तथा संचार मंत्री विलजार लुबी ने हाल में बाहर से आये पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह संयुक्त उद्यम आनलाइन सरकारी सेवाओं के क्षेत्र में समाधान पर गौर करेगा। एस्तोनिया यूरोपीय संघ का सदस्य देश है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zqnxlC