नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने खनिज संसाधन प्रधान राज्यों से अगले माह तक उन सभी 329 खानों में खोज के काम को दिसंबर अंत तक पूरा करने के लिए कहा है, जिनका पट्टा 2020 तक समाप्त हो रहा है। खान मंत्रालय के सचिव अनिल मुकीम ने राज्यों को सलाह दी है, ‘‘जिन खदानों का पट्टा 2020 तक खत्म हो रहा है उनमें खोज के काम को दिसंबर 2018 तक पूरा कर लेना चाहिए।’’ इस संबंध में पिछले महीने उच्च शक्ति प्राप्त समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक के ब्यौरे के अनुसार बैठक में मुकीम ने विभिन्न खानों के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SIuJ5j