नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल के भाव में मामूली गिरावट देखी गई। व्यापारियों के मुताबिक विगत दिनों में वायदा कारोबार में सरसों के दाम कम रहे हैं जिससे बाजार में नरमी की धारणा है और किसानों को नरम भाव पर माल बेचना पड़ रहा है। बाजार सूत्रों ने बताया कि सरसों का भाव 10 रुपये की हानि के साथ 4,110 - 4,150 रुपये प्रति क्विन्टल पर आ गया। बाजार में अन्य तेल तिलहनों के भाव कमोबेश स्थिर रहे। आज बंद भाव (प्रति क्विन्टल) इस प्रकार रहे- सरसों बीज- 4,110 से 4,150
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DjV45b