चंडीगढ़, तीन नवंबर (भाषा) पंजाब में बेमौसम बरसात की वजह से उपज पर असर पड़ने से खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के दौरान धान की खरीद पिछले साल से 10 से 15 लाख टन कम रहने की संभावना है। पंजाब के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने शनिवार को कहा, "पिछले साल की तुलना में धान की खरीद चालू सत्र में कम रहने के आसार हैं। यह कमी 10 लाख टन से अधिक की हो सकती है।" पिछले साल प्रदेश में धान की खरीद 178 लाख टन थी। इस बार यह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OnYDbI