लखनऊ, आठ अक्टूबर (भाषा) पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के बीच केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज देश में मौजूद बायो एथनाल समेत विभिन्न वैकल्पिक ईंधन स्रोतों की सम्भावनाओं के पूर्ण इस्तेमाल पर जोर दिया। गडकरी ने यहां आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के समापन अवसर पर कहा कि तेल का आयात भारत के लिये दुरूह हो रहा है। इसलिये हमें इसके विकल्पों की तरफ ध्यान देना होगा। भारत में कचरे से सम्पदा बनाने की पूरी सम्भावना है और जैवईंधन, मेथनाल तथा एथनाल के रूप में ईंधन के विकल्पों के उत्पादन की अपार सम्भावनाओं का पूरा इस्तेमाल करना होगा। केन्द्रीय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E4z0N6