देहरादून, आठ अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा कि राज्य में पहली बार आयोजित निवेशक सम्मेलन में 1.20 लाख करोड रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके लिये सम्मेलन के दौरान कुल 601 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही निवेशकों से कुछ और प्रस्ताव मिलने वाले हैं। राजधानी देहरादून में कल शुरू हुई दो दिवसीय 'इन्वेस्टर्स समिट' के समापन समारोह में मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि इस सम्मेलन में उद्यमियों व निवेशकों से उम्मीद से बढ़कर प्रतिक्रिया मिली है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QAcXPO