नई दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) एयर इंडिया ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को तेल खरीद के बकाये के आंशिक निपटान के लिये 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम में तेजी के बीच सितंबर में कर्ज में फंसी एयर इंडिया से बकाये का भुगतान करने को कहा था। सरकारी विमानन कंपनी तीन विपणन कंपनियों... इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपारेशन लि. और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. से ईंधन लेती है। एयर इंडिया इनसे औसतन मासिक 600 करोड़ रुपये का ईंधन खरीदती है। एयर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NqfmKZ