(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 26 सितंबर (भाषा) भारत ने जम्मू कश्मीर में चेनाब नदी पर दो जलविद्युत परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए पाकिस्तानी विशेषज्ञों के यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय आपसी संबंधों में नए तनाव और न्यूयॉर्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात भारत की ओर से रद्द किए जाने के बीच किया गया है। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने एक सूत्र के हवाले से एक रपट में कहा है कि भारत पाकिस्तानी विशेषज्ञों के निरीक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। रपट के अनुसार भारतीय अधिकारियों ने कहा कि इस समय जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकायों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IjrlsO