अपना विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड स्तर पर, फिर भी हैं चीन से कोसों पीछे

नई दिल्ली इस सप्ताह भारत का 542.01 बिलियन डॉलर का रहा है। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। यह जानने के बाद, आपके मन में यह सवाल भी कौंध रहा होगा कि अपना पड़ोसी, चीन का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है। तो हम आपको बता दें कि चीन का विदेशी मुद्रा भंडार हमसे कोसों आगे है। 31 अगस्त 2020 को वहां का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 3,307 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का था। मतलब, हमसे छह गुने से भी ज्यादा। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन का स्थान दुनिया भर में पहला है। इस सप्ताह बढ़ा 58.2 करोड़ डॉलर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में 58.2 करोड़ डॉलर बढ़ा है। रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, इसी के साथ अपना फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 542.01 billion डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बीते 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.88 billion डॉलर बढ़कर 541.43 billion डॉलर पर पहुंच गया था। चीन का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 3307 बिलियन डॉलर का रायटर की एक खबर के मुताबिक बीते अगस्त में ही चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 10.2 बिलियन डॉलर बढ़ा है। हालांकि, रायटर ने अर्थशास्त्रियों के बीच कराये एक सर्वे में पाया था कि आलोच्य अवधि में उसका विदेशी मुद्रा भंडार 20 billion डॉलर से भी ज्यादा बढ़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार अगस्त 2020 में वहां फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 3307 बिलियन डॉलर का था। स्वर्ण भंडार भी हमसे तीन गुना से भी ज्यादा बीते 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का स्वर्ण भंडार 32.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। यदि हम चीन की बात करें तो इस मामले में भी वह हमसे काफी आगे है। बीते अगस्त की समाप्ति पर चीन में कुल 62.2 मिलियन ट्राइ औंस का स्वर्ण भंडार था। इसकी कीमत डॉलर में आंके तो यह 122.62 बिलियन डॉलर का बैठता है। विदेशी मुद्रा भंडार में जापान है दूसरे स्थान पर विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में देखें तो चीन के बाद जापान का स्थान है। वहां बीते जुलाई की समाप्ति पर 1,402 बिलियन डॉलर की फॉरेन करेंसी थी। इसी महीने 929 बिलियन डॉलर के साथ स्विटजरलैंड तीसरे स्थान पर जबकि 591 बिलियन डॉलर के साथ रूस चौथे स्थान पर। इसके बाद पांचवे स्थान पर भारत है।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/3kavXTF
Previous Post
Next Post
Related Posts