नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) विस्तारा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अपने घरेलू विस्तार के लिए उसने सिंगापुर स्थित बीओसी एविएशन से छह विमान पट्टे पर लिये हैं। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में आपूर्ति में आयी 'अचानक गिरावट' को पूरा करने के लिए इन विमानों को लगाया जाएगा। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि विस्तारा ने चार बोइंग 737-800 एनजी विमान पट्टे पर लिये हैं। इन विमानों की डिलीवरी उसे मई में मिल जाएगी। वहीं सीएफएम लीप-1ए इंजन से लैस दो एयरबस ए320 विमान की डिलीवरी 2019 की दूसरी छमाही में मिलेगी। वर्तमान में पूर्ण सेवा प्रदाता
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WoPCXQ