नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) सीबीआई ने रविवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े 18 स्थानों पर छापे मारे। दरअसल, कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल और अन्य के खिलाफ 2,348 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद सीबीआई ने ये छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2007 से 2014 तक 33 बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से 47,204 करोड़ रुपये का ऋण लिया और कंपनी इसका पुनर्भुगतान नहीं कर पाई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली - एनसीआर, चंडीगढ़ और कोलकाता, उड़ीसा सहित कई शहरों में 18
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uQZJW8