नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कंपनियों की रणनीतिक बिक्री की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था को उपक्रमों की बिक्री के समय, मूल्य और शेयरों के बारे में निर्णय लेने की मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश के उन सभी मामलों में वैकल्पिक व्यवस्था को मंजूरी दे दी है जहां सीसीईए पहले ही रणनीतिक विनिवेश की मंजूरी दे चुका है।’’ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के रणनीतिक विनिवेश की वैकल्पिक व्यवस्था में वित्त मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Tqldrp