नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) सरकार ने देश में आवागमन के स्वच्छ, एक दूसरे से जुड़े और टिकाउ आवागमन के साधनों को बढ़ावा देने के लिये परिवर्तकारी आवागमन और बैटरी भंडारण पर राष्ट्रीय मिशन स्थापित करने को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह 2024 तक पांच साल की वैधता के साथ चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) तैयार करेगा। कार्यक्रम के तहत देश में कुछ वृहद स्तरीय निर्यात प्रतिस्पर्धी एकीकृत बैटरी एवं सेल विनिर्माण गीगा संयंत्र को समर्थन दिया जायेगा। एक आधिकारिक बयान में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Hj94NU