पट्टा किराये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज ने चार और विमान खड़े किए

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने मंगलवार को कहा कि उसे पट्टा किराये का भुगतान नहीं होने की वजह से अपने चार और विमान खड़े करने पड़े हैं। इसके साथ ही नकदी संकट और उसके द्वारा पट्टा किराये का भुगतान नहीं करने की वजह से परिचालन से हटाए गए विमानों की संख्या 32 हो गई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एयरलाइन ने कहा, ‘‘लीज पर विमान देने वालो को पट्टा करार के तहत भुगतान नहीं कर पाने की वजह से हमें चार और विमान खड़े करने पड़े हैं।’’ इससे पहले जेट एयरवेज के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UzhLY3
Previous Post
Next Post
Related Posts