आसंसियन, सात मार्च (भाषा) भारत और पराग्वे ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की जरूरत बतायी। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ विभिन्न देशों के बीच सहयोग मजबूत करने का संकल्प जताते हुये द्विपक्षीय निवेश एवं व्यापार बढ़ाने पर भी जोर दिया। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू इन दिनों पराग्वे की यात्रा पर हैं। उन्होंने यहां कई शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बातचीत के दौरान पराग्वे ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UpFj1w