कोलकाता, सात मार्च (भाषा) देश से चाय निर्यात जनवरी 2018 के दो करोड़ 38 लाख किग्रा के मुकाबले जनवरी 2019 में मामूली रूप से घटकर दो करोड़ 23 लाख किग्रा रह गया। चाय बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। चाय का प्रति किलो यूनिट मूल्य जनवरी 2018 के 197.42 रुपये से बढ़कर 215.88 रुपये प्रति किग्रा होने की वजह से जनवरी 2019 में चाय निर्यात मूल्य पहले के 470.83 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 480.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। गंतव्य के हिसाब से राष्ट्रमंडल देशों को निर्यात जनवरी 2019 में भारी गिरावट के साथ 49.6
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IW63FF