वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में 94 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) विदेशों में मजबूती के रुख के बावजूद सटोरियों ने मुनाफावसूली के लिए अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में चांदी का भाव बृहस्पतिवार को 94 रुपये की हानि के साथ 38,071 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने की डिलीवरी के लिये चांदी की कीमत 94 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,071 रुपये किलो रह गई जिसमें 19,365 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार जुलाई महीने में डिलीवरी के लिये चांदी की कीमत भी 153 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत की हानि के साथ 38,575 रुपये किलो रह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ty2OIx
Previous Post
Next Post
Related Posts