सीपीएसई ईटीएफ की अतिरिक्त बिक्री 19 मार्च को, सरकार जुटाएगी 3,500 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) सरकार 19 मार्च को सीपीएसई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की अतिरिक्त पेशकश को जारी कर सकती है, जिससे उसे कम से कम 3,500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि अनुवर्ती निर्गम के जरिये ईटीएफ की बिक्री में 5,000 करोड़ रुपये तक का ग्रीन-शू विकल्प रखने की सुविधा होगी। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ईटीएफ की अतिरिक्त पेशकश 19 मार्च को आएगी। निर्गम का मूल आकार 3,500 करोड़ रुपये होगा। इसमें अतिरिक्त अभिदान रखने की अनुमति होगी।’’

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UA8Nts
Previous Post
Next Post
Related Posts