नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की सुस्त मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत 0.47 प्रतिशत की हानि के साथ 452.85 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण तांबा कीमतें प्रभावित हुई। एमसीएक्स में तांबा के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.15 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 452.85 रुपये प्रति किग्रा रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण व्यापारियों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2H3Vb6W