नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की सुस्त मांग के बीच व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196.85 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में जस्ता के चालू माह मार्च में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत छह पैसे अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196.85 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 6,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख तथा घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग में गिरावट के अनुरूप
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/003-percent-drop-in-zinc-futures-prices-due-to-weak-spot-demand/articleshow/68302148.cms