मुंबई, चार फरवरी (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस ने वित्तीय क्षेत्र की ही इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस के करीब 4,000 करोड़ रुपये के वाणिज्य वाहन ऋण कारोबार का अधिग्रहण कर लिया। कंपनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की है। यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब देश का गैर-बैंकिंग वित्त क्षेत्र मुख्य तौर पर तरलता संकट के दौर से गुजर रहा है। यह संकट आईएलएफएस समूह के अपने ऋण किस्त का भुगतान नहीं कर पाने के चलते पैदा हुआ है। आईआईएफएल समूह के चेयरमैन निर्मल जैन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी अब अपना ध्यान आवास, स्वर्ण
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Se3wuQ