टीवीएस मोटर्स की बिक्री जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री इस साल जनवरी में चार प्रतिशत बढ़कर 2,82,630 इकाइयों पर पहुंच गयी। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 2,71,801 इकाइयों की बिक्री की थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल के 2,62,992 इकाइयों की तुलना में इस साल 2,69,277 इकाइयों पर पहुंच गयी। दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री इस दौरान 2,26,992 इकाइयों से बढ़कर 2,28,654 इकाइयों पर पहुंच गयी। इस दौरान स्कूटरों की बिक्री 85,521 से कम होकर 85,229 इकाइयों पर आ गयी। कंपनी ने कहा कि जनवरी महीने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UyDhf2
Previous Post
Next Post
Related Posts