वाशिंगटन, दो फरवरी (भाषा) कारोबार के पक्ष में आवाज उठाने वाले एक अमेरिकी संगठन ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश अंतरिम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह उपभोक्ताओं के खर्च और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में वित्तवर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। बजट में छोटे किसानों को वित्तीय मदद, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन तथा पांच लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट जैसी बड़ी घोषणाएं की गई है। अमेरिका भारत कारोबार परिषद की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘हमें
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BhMVvl