वाशिंगटन, दो फरवरी (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चीन के साथ भारी-भरकम व्यापार घाटा को बरकरार नहीं रहने दे सकते हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच व्यापार वार्ता के नये दौर के समाप्त होने के एक दिन बाद की है। उन्होंने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप जिसकी बात कर रहे हैं, यदि हमने चीन के साथ सौदा किया तो यह हमारे लिये नयी दुनिया होगी। हमें हर साल चीन के साथ व्यापार में 500 अरब डॉलर का नुकसान होता है और यह कई साल से हो
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BgJaqa