लाहौर, तीन फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि उनके देश का भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई इरादा नहीं है और नयी दिल्ली को कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर उनकी बातचीत को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया था और उन्हें स्पष्ट रूप से बताया था कि कुरैशी द्वारा फोन पर की गई बातचीत भारत की एकता को तोड़ने का ‘‘शर्मनाक प्रयास’’ है और यह उसकी संप्रभुत्ता तथा क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है। विदेश
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2S89nBM